फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The police post in-charge misbehaved with the advocate in the police station

Jalaun News: कोतवाली में चौकी प्रभारी ने अधिवक्ता से की अभद्रता

Mon, 10 Mar 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The police post in-charge misbehaved with the advocate in the police station
कोंच। रिश्तेदारों के साथ कोतवाली में एक मामले की जानकारी करने गए अधिवक्ता से चौकी प्रभारी ने अभद्रता कर दी। अधिवक्ता कानपुर का निवासी है। अधिवक्ता ने मामले को लेकर कोंच बार संघ व कोतवाल से शिकायत कर दरोगा पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कानपुर नगर निवासी अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने बार संघ अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा व कोतवाल विजय कुमार पांडे को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कुछ दिन पहले उसके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जानकारी लेने के लिए वह रविवार को कोतवाली कोंच गया था, वहां मौजूद खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उससे अभद्रता करने लगे। उसने शिकायत करने की बात कही तो चौकी प्रभारी ने अधिवक्ता को कोतवाली से बाहर हो जाने व बंद कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि चौकी प्रभारी की इस करतूत का वीडियो बनाने प्रयास किया तो चौकी प्रभारी ने मोबाइल छीन कर उसे तोड़ने की कोशिश की। अधिवक्ता ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बार संघ अध्यक्ष कोंच रामशरण कुशवाहा का कहना है कि कानपुर के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता के रिश्तेदार के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। जिस चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप है उसके चौकी क्षेत्र का मामला नहीं है, यदि अधिवक्ता के साथ में अभद्रता हुई है तो वह अधिवक्ता के साथ खड़े हैं। सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी का कहना है कि अगर मामले की शिकायत की जाती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल: एक शब्द और मुझे बोल दीजिए में अंदर कर दूंगा
अधिवक्ता ने चौकी प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो बनाने का प्रयास किया और कुछ वीडियो बनाकर अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए है। चौकी प्रभारी वायरल वीडियो में अधिवक्ता से कह रहे है कि आप एक शब्द और मुझे बोल दीजिए। मैं आप को अंदर कर दूंगा। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed