फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The police began to remove encroachments homework

अतिक्रमण हटाने को पुलिस ने शुरू किया होमवर्क

Fri, 13 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 13 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The police began to remove encroachments homework
सर्राफा बाजार में वीडियोग्राफी कराते एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
सड़कों और बाजारों में फैले अतिक्रमण को लेकर कोर्ट से आदेश दिए जाने के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व डीएम जालौन संदीप कौर ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें साफ जता दिया है कि जहां-जहां अतिक्रमण है सख्ती के साथ उसे हटाया जाएगा। इसके बाद कोंच पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को बाजारों में
विज्ञापन


एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा ने घूम कर अतिक्रमण की वीडियोग्राफी कराई। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। व्यापारी संगठनों के साथ प्रशासन बैठक कर उन्हें अपने अतिक्रमण हटाने को कहेगा, इसके बाद तय तारीख से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कोंच नगर में अतिक्रमण की समस्या है। लोगों का सड़कों पर चलना और बाजारों से निकलना मुश्किल हो
विज्ञापन


रहा है। डीएम संदीप कौर ने अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दो दिन पहले उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य बाजारों में फैले अतिक्रमण की वीडियोग्राफी कराई गई। कोतवाली के एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी तथा हमराही सिपाही राजाभैया ने
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजारों सर्राफा, कपड़ा और वर्तन बाजारों का जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमण की वीडियोग्राफी भी कराई। बताया कि इसकी रिपोर्ट बना कर डीएम को भेजी जा रही है।


जल्दी ही नगर के व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक होगी जिसमें अभियान चलाने की तारीख तय हो जाएगी। दुकानदारको अपने अतिक्रमण समेटने के लिए वक्त दिया जाएगा। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed