फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The one who got her husband killed, he slit her throat

Jalaun News: जिससे कराई पति की हत्या, उसी ने रेत दिया गला

Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The one who got her husband killed, he slit her throat
कोंच। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का रिश्ते में देवर है। हत्या के बाद बख्शेश्वर महादेव मंदिर के पास महिला का शव छोड़कर आरोपी भाग गया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि इसी प्रेमी के साथ महिला ने दो साल पहले अपने पति की भी हत्या कराई थी, जिसमें तीन को जेल भी भेजा गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ राम सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर गांधीनगर स्थित मंदिर के रास्ते में अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके गले पर गहरा घाव था। उसकी पहचान माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी रोशनी पत्नी स्व. मुनू कुशवाहा व हाल निवासी कैलिया थाना क्षेत्र के पीपरी कलां के रूप में हुई थी। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। महिला अपने पिता के साथ बच्चे का आधार कार्ड बनवाने आई थी। उसके बाद ही उसके साथ यह वारदात हुई। जिस पर टीम ने महिला की हत्या के आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतिका का चचेरा देवर लगता था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दो साल पहले रोशनी के पति की हत्या में भी सोनू आरोपी था। वह रोशनी के साथ जेल गया था। पूछताछ में सोनू ने बताया कि रोशनी आए दिन उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करती थी। कुछ दिन पहले वह उससे पैसे लेकर जयपुर गई थी। सोनू को आशंका थी कि रोशनी किसी और से भी बात करती है। जिस पर वह उससे नाराज चल रहा था। 17 जुलाई को वह जब अपने पिता के साथ बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए कोंच आई थी। तभी सोनू भी कोंच पहुंच गया और उसने रोशनी को अपनी बाइक में बिठाकर मोहल्ला गांधीनगर के सूनसान इलाके में ले गया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक कर भाग गया था। रोशनी के एक लड़का आठ साल का प्रिंस व एक लड़की पांच वर्षीय आरवी हैं। रोशनी जयपुर में अपने भाई दयालसिंह के साथ एक कंपनी में काम करती थी। मुकदमे की तारीख के लिए बच्चे के साथ अपने पिता के पास आई थी। उसकी शादी बारह साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के साथ मिलकर रोशनी ने रची थी हत्या की साजिश
कोंच। जिस सोनू ने रोशनी को मौत के घाट उतारा हैं उसी सोनू के साथ मिलकर दो वर्ष पहले 2 जून 2021 को रोशनी ने अपने पति मूलचरन उर्फ मुनु की हत्या की साजिश रची थी और तीन जून को उसे मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के खुलासे में रोशनी, सोनू व सोनू का दोस्त पवन सिंह जेल गए थे। तीनों एक साल बाद जेल से जमानत पर बाहर आए थे। सोमवार को उसी सोनू ने रोशनी को भी मौत के घाट उतार दिया।

रोशनी पर लगातार नजर रख रहा था सोनू
कोंच। रोशनी एक हफ्ते पहले जयपुर से तारीख करने के लिए अपने मायके गांव पीपरी आई थी। 11 जुलाई को रोशनी तारीख करने के बाद अपने पिता के घर आई। उसके बाद से ही सोनू लगातार उस पर नजर रख रहा था। सोनू तीन चार दिन से गांव में भी चक्कर लगा रहा था लेकिन उसे सटीक मौका नहीं मिल पा रहा था। सोमवार को उसे जानकारी हुई कि रोशनी अपनी पिता और बच्चे के साथ कोंच बाजार करने आई है। जब रोशनी का पिता सब्जी लेने के लिए रोशनी से दूर हुआ तो सोनू बाइक लेकर वहां पहुंच गया। रोशनी को बाइक पर बैठाकर सूनसान जगह ले आया जहां उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed