{"_id":"65283bf9fdb4c3ca890e3036","slug":"the-old-man-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1001-5336-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। वृद्ध ने गांव के बाहर खेत में लगे आम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी प्यारेलाल (65) ने बुधवार की रात गांव के बाहर खेत पर लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि शादी होने के बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अकेला रहता था। उसके संतान भी नहीं है। काफी समय से परेशान चल रहा था। उसने जान क्यों दी, परिजन उसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
चुर्खी थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।