फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The old lady fought with the miscreants and they left her in a dying state and robbed her of her chain and money

Jalaun News: बदमाशों से भिड़ी वृद्धा को मरणासन्न कर चेन व रुपये लूट ले गए

Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The old lady fought with the miscreants and they left her in a dying state and robbed her of her chain and money
उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव में शनिवार रात को चार बदमाश एक मकान में घुस आए। खटपट से जगी वृद्धा चारों बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने वृद्धा को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। वृद्धा के गले से चेन और घर में रखे एक लाख रुपये लेकर भाग गए। रविवार सुबह घर पहुंचे नौकर ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। दोपहर को एसपी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

ईंगुई गांव निवासी अभिलाषा (60) ने बताया कि वह अकेली रहती हैं। बेटा अनूप राजावत पत्नी के साथ उरई के राजेंद्र नगर में रहते हैं। शनिवार की रात करीब ढाई बजे चार बदमाश उनके घर में चोरी के इरादे से घुस आए। आहट पाकर उनकी नींद खुली और उन्होंने बदमाशों को ललकारा। इस पर एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ कर मुंह बंद कर दिया। दूसरे ने किसी वजनी चीज के उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश उन्हें तब तक पीटते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गईं। मरा समझकर वृद्धा के गले में पड़ी चेन व करीब एक लाख की नकदी लेकर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब उनका नौकर फूल लेकर घर पहुंचा तो वृद्धा को रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा। उसने अनूप को जानकारी दी और उन्हें अन्य परिजनों व पुलिस की मदद से उरई मेडिकल कॉलेज ले आए। सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और वृद्धा से पूछताछ की। लूट की सूचना मिलते ही डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी की। उन्होंने जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। वृद्धा की गंभीर हालत होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं
लूट की वारदात से जिले में दहशत फैल गई है। वारदात को लेकर हो रही किरकिरी के चलते एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं। उन्होंने दो दिन के अंदर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।




वर्जन
वृद्धा घर में अकेली रहती हैं। तीन लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed