फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The number of skin diseases increased during the rainy season

Jalaun News: बारिश के मौसम में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी

Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The number of skin diseases increased during the rainy season
उरई/ कालपी। जिले के 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी। इनमें 40 डॉक्टर व 164 पैरामेडिकल स्टाफ ने 781 पुरुष, 629 महिला व 244 बच्चों सहित 1654 रोगियों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

मेले में 41 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुखार पीड़ित 101 मरीजों में 43 की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। इसके अलावा 13 की हेपेटाइटिस जांच, 17 की आंखों की जांच की गई। 49 गर्भवती महिलाओं का भी परीक्षण किया गया। दो को उच्च सेंटर रेफर किया गया। मेले में 238 लिवर, 103 सांस, 72 डायबिटीज के रोगी आए। सबसे अधिक 301 त्वचा संबंधी रोगी पहुंचे। मेले में खून की कमी के तीन और हाई ब्लडप्रेशर के 50 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार पीएचसी उदनपुरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 53 मरीजों का उपचार करके बाढ़, बरसात व गंदगी से बचाव का परामर्श दिया गया। शुद्ध पानी का प्रयोग करें, किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण उत्पन्न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयों का प्रयोग करें। शालिनी सिंह, नीरज पाल, हिमांशु दीक्षित, शालिनी वाजपेई आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed