फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The nephew of senior SP leader Shriram Pal, former minister and Rajya Sabha MP, died after consuming toxic substance under suspicious circumstances

Jalaun News: पूर्व मंत्री के भतीजे का शव खेत में पड़ा मिला

Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The nephew of senior SP leader Shriram Pal, former minister and Rajya Sabha MP, died after consuming toxic substance under suspicious circumstances
फोटो 09 -जयसिंह पाल की फाइल फोटो।
जालौन। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रहे वरिष्ठ सपा नेता श्रीराम पाल के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। उनका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परवई निवासी जयसिंह पाल (34) एक पेस्टीसाइड कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी गुड़िया आठ माह की गर्भवती हैं और उनके इलाज के लिए जयसिंह ने तीन दिन पहले कंपनी से अवकाश लिया था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से बिना किसी को बताए अपनी बाइक लेकर निकल गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पहले सोचा कि वह कंपनी के काम से बाहर गए होंगे, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रात में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। रविवार को बड़े भाई धर्मसिंह पाल उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए छिरिया मलकपुरा चौकी पहुंचे। पुलिस के साथ जालौन कोतवाली की ओर आते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास जालौन की ओर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे रास्ते में जयसिंह की बाइक खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर आसपास खेतों में तलाश की गई तो जयसिंह का शव पड़ा मिला। शव के पास जहर का एक खाली पाउच भी मिला। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी आलोक पाल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में भी मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। उधर, जयसिंह की मौत की खबर मिलते ही वृद्ध पिता गंगाराम पाल और गर्भवती पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि घटनास्थल से जहर का पाउच बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed