फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The names of the loners came on the tongue of Nishu's mother

नीशू की मां की जुबान पर आए शोहदों के नाम

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
The names of the loners came on the tongue of Nishu's mother
मृतका नीशू की मां लौंगनदेवी - फोटो : ORAI
उरई। पुलिस प्रताड़ना के बाद नीशू के खुदकुशी करने के 12 दिन बाद अब परिजन उसे परेशान करने वाले शोहदों का नाम भी चिल्ला चिल्ला कर ले रहे हैं। मां लौंगन देवी का आरोप है कि जिन दो लड़कों ने बेटी की मोबाइल की दुकान पर फोटो खींची और उसे परेशान किया। उनके नाम उन्होंने पुलिस के साथ साथ जांच अधिकारी को बताए हैं, इसके बाद भी शोहदे खुलेआम घूम रहे हैं। सिर्फ दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 8 अगस्त को पुलिस चोरी के शक में नीशू व उसकी दो सहेलियों को पकड़कर कोतवाली लाई थी। अगले दिन नीशू ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ साथ मोबाइल की दुकान पर फोटो खींचने वाले लड़कों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू होने के बाद अभी तक सिर्फ आरोपी दरोगा को ही लाइन हाजिर किया गया है। मां लौंगन देवी के मुताबिक दुकान पर मौजूद लड़कों ने एक दिन पहले भी नीशू के साथ गलत हरकत की थी। जिसकी शिकायत नीशू ने घर पर भी की थी, अभी पुलिस से शिकायत के बारे में तय किया ही जा रहा था कि अगले दिन दोबारा मोबाइल की दुकान पर घटना हो गई। जिसके बाद उनकी बेटी उनसे हमेशा के लिए जुदा हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को नहीं पूछ रही पुलिस
परिजनों का आरोप है कि जिस विक्रेता ने बेटी पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था, उसे पुलिस क्यों नहीं सामने लाती है। जिसकी एक गलत शिकायत के कारण बेटी को जान से हाथ धोना पड़ गया। वे लोग अपने प्रभाव का असर दिखाकर जांच को भ्रमित भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाला जा रहा समझौते का दबाव
घटना के बाद से लगभग सभी दलों के नेता नीशू के घर पर आश्वासन देने पहुंचे थे लेकिन अब जब मामले की जांच चल रही है तो कोई नेता झांकने नहीं जा रहा है। परिवार वालों का कहना है कि कुछ दलाल किस्म के लोग जरूर आ रहे हैं जो कि मामले में समझौते का दबाव डाल रहे हैं।

ससुराल भी नहीं जा पा रही मोहिनी
नीशू के परिजनों की तरह उसकी सहेली मोहिनी के परिजन भी काफी परेशान हैं। मोहिनी के घरवालों का कहना है कि बेटी रक्षाबंधन पर झांसी स्थित ससुराल से यहां मायके आई थी। अब रोज रोज होने वाली पूछताछ के कारण मोहिनी वापस ससुराल भी नहीं जा पा रही है। ऐसी पूछताछ का परिणाम भी कुछ नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed