{"_id":"6a87537e6f1fe56a70037944","slug":"the-murder-was-committed-to-avenge-a-beating-received-at-a-wedding-orai-news-c-224-1-ori1005-148500-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए की थी हत्या
विज्ञापन
फोटो - 10 पुलिस गिरफ्त में वृद्ध किसान की हत्या का आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में 22 जून को नलकूप पर सोते समय हुई 75 वर्षीय किसान गिरजा शंकर तिवारी की हत्या का पुलिस ने 58 दिन बाद खुलासा कर दिया। आरोपी ने शादी में हुए अपमान का बदला लेने के लिए जीजा के पिता की डंडा मारकर हत्या कर दी थी और भाग गया था। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पृथ्वीपुरा गांव निवासी गिरजा शंकर तिवारी खेत में बने नलकूप की रखवाली के लिए अक्सर रात में वहीं सोते थे। 21 जून की रात भी वह नलकूप पर सोने गए थे। 22 जून की सुबह उनका पुत्र राकेश तिवारी खेत पर पहुंचा तो चारपाई पर पिता का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। उनके सिर और चेहरे पर डंडे से वार के निशान थे। घटनास्थल के पास खून से सना डंडा भी मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए दो टीमें गठित की थीं। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के बावजूद काफी समय तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। परिजनों ने भी किसी से रंजिश होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
घटना के आरोपी इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस की पूछताछ में राजू दुबे ने बताया कि उसकी छोटी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी में तेल की रस्म के दौरान उसने शराब पी ली थी। इसी बात को लेकर उसके बहनोई राकेश तिवारी के पिता गिरजा शंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे थे। घर से भगा दिया था। इस घटना से वह काफी आहत था और उसने इसका बदला लेने की ठान ली थी।
आरोपी के मुताबिक 21 जून की रात वह मौका पाकर पृथ्वीपुरा गांव पहुंचा। खेत में नलकूप पर सो रहे गिरजा शंकर तिवारी के सिर पर डंडे से कई वार किए। जब उसे लगा कि वृद्ध की मौत हो गई है तो वह मौके से भाग गया।
इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों से खुला राज
पुलिस की विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों को जुटाया गया। इन्हीं के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है।
घटना के बाद से एक ही कपड़े पहने रहा आरोपी, मंदिर में गुजारीं रातें
वादात के बाद राजकुमार ने मंदिरों में राते गुजारी और मांगकर खाता रहा। आरोपी ने इस दौरान कपड़े भी नहीं बदले, एक ही कपड़ों को वह धुलकर पहनता रहा।
घटना के बाद से ही लापता होने पर पुलिस का शक गहराया
घटना के बाद केवल आरोपी राजकुमार ही पृथ्वीपुरा गांव नहीं पहुंचा था। इसके अलावा हर रिश्तेदार गांव पहुंचे थे। वह घर से ही गायब था। घरवालों से पूछने पर वह यह भी नहीं बता पा रहे थे कि वह कहां गया।
मोबाइल न होने से आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूट गए पसीने
एसपी ने खुलासे के लिए दो टीमें लगाई थीं, लेकिन राकेश ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही थी।आरोपी राजकुमार जिस दिन घटना करने आया था, वह अपने साथ मोबाइल नहीं लाया था। मोबाइल न होने से पुलिस उसकी लोकेशन नहीं निकाल पा रही थी। इससे पुलिस करीब दो माह तक परेशान रही।