फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The municipality will build shops near SR Inter College.

Jalaun News: एसआर इंटर कॉलेज के पास नगर पालिका बनाएगी दुकानें

Sat, 18 Oct 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The municipality will build shops near SR Inter College.
फोटो - 28 नगर पालिका परिसर में मौजूद पुलिस बल। संवाद
उरई। नगर पालिका परिषद उरई में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामे के माहौल में हुई। हालांकि इस दौरान एसआर इंटर कॉलेज के पास खली पड़ी जमीन पर नगर पालिका के दुकानें बनवाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है।
विज्ञापन

अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने की है। जैसे ही बैठक शुरू हुई, सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन और अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील पर मनमानी व तानाशाही तरीके से नगर पालिका चलाने के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन




सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक महीनों बाद बुलाई जाती है। जिससे कई जरूरी कार्य अधर में लटके हैं। नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। सड़कों की हालत बेहद खराब है और जगह-जगह अंधेरा पसरा हुआ है क्योंकि लाइटें खराब हैं। नागरिकों को हो रही परेशानियों पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन मुद्दों पर सभासदों ने जमकर विरोध किया और नगर पालिका प्रशासन से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में सभासदों ने कहा कि नगर की सड़कों पर गड्ढे हैं, नालियां जाम हैं और सफाई कर्मियों की लापरवाही से मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। कई सभासदों ने कहा कि जनता सवाल पूछती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
वहीं सभासद विपिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर यह आरोप लगाया कि वह समय से बैठक स्थल पर पहुंच गए, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ मौके पर मौजूद नहीं थे। इस वीडियो के वायरल होते ही नगर पालिका में खलबली मच गई। जल्दबाजी में अधिकारियों को बुलाकर बैठक शुरू की गई।



स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। हंगामे के बीच आखिरकार बोर्ड बैठक शुरू हुई और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में अप्रैल से सितंबर 2025 तक की आय-व्यय रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित की गई। विकसित भारत-विकसित उरई 2047 योजना के तहत कई विकास प्रस्तावों पर सहमति बनी। सीसी रोड और इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 7.06 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, वहीं जल निकासी के लिए नाला निर्माण हेतु 12.71 करोड़ के खर्च को स्वीकृति दी गई।



मुख्यमंत्री बेसिक नगर योजना अंतर्गत 15.56 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। एसआर इंटर कॉलेज के पास खाली भूमि पर नगर पालिका बाजार के लिए दुकानें बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नगर पालिका की पुरानी दुकानों का किराया निर्धारण करने पर भी सहमति बनी।



नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए चार करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ। नगर पालिका के आयोजनों में उपयोग के लिए मिनी पंडाल और साउंड सिस्टम खरीदे जाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए सौर ऊर्जा लाइटें लगाने पर निर्णय लिया गया।



बैठक के अंत में अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने सभासदों को आश्वासन दिया कि नगर की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों, नालों, सफाई व्यवस्था और लाइटों से जुड़ी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराया जाएगा।




काफी हंगामे और बहस के बीच सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित सभासदों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

फोटो - 28 नगर पालिका परिसर में मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो - 28 नगर पालिका परिसर में मौजूद पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed