फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The mason, fed up with illness, committed suicide by being run over by a train.

Jalaun News: बीमारी से तंग राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 25 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The mason, fed up with illness, committed suicide by being run over by a train.
उरई। बीमारी से तंग आकर राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी लल्लू राम (50) गुरुवार की शाम घर से निकल आया और उसने शहर के रिनियां रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह राजमिस्त्री था। लेकिन पांच से छह वर्ष से लकवा की बीमारी से ग्रसित था। जिससे वह दर्द से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। उसके दो पुत्र हैं। उसकी मौत से पत्नी पुष्पा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed