फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The lover strangled the woman to death when she pressured him to marry her

Jalaun News: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या की

Sun, 07 Jul 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 07 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The lover strangled the woman to death when she pressured him to marry her
मुहम्मदाबाद। प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह लोग जब लोग टहलने निकले तो खंदक में महिला का शव पड़ा देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी का कहना है कि महिला शादी करने का दबाव बना रही थी। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ग्यासी के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर हिरासत में लिया गया है। उसके एक और साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी बलिराम की 38 वर्षीय पत्नी देवा देवी का शव गांव के आगे सड़क के पास एक खंदक में पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देख चौकीदार को जानकारी दी। गांव के चौकीदार पंकज की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और परिजनों ने पूछताछ की। मृतका के पति बलिराम ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गया था। जब वह लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चों से पूछा तो पता चला कि वह शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई है।
विज्ञापन

बताया, देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों संग खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। पति ने डकोर स्थित ससुराल में भी जानकारी की, लेकिन वह वहां भी नहीं थी। सुबह उसका शव खंदक में पड़ा मिला। पति ने बताया कि उसका रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ग्यासी बरार से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी वह घर पर आ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि बच्चों के अलावा वह भी कई बार विरोध कर चुका था। लेकिन वह फिर भी नहीं मानता था। विरोध करने पर आरोपी उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पति ने बताया कि आरोपी ने शाम को उसे बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति मजदूरी करता था। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

महिला को नींद की गोलियां दे देता था आरोपी
मुहम्मदाबाद। महिला की हत्या करने के बाद भी आरोपी गांव छोड़कर नहीं भागा। बल्कि वह गांव में ही बना रहा। परिजनों ने बताया कि महिला को आरोपी दो वर्ष से अपने प्रेम जाल में फंसाए था और चार बच्चे होने के बाद भी उसे शादी करने का झांसा देता था। पति ने बताया कि वह उसकी पत्नी को नींद की गोलियां खरीदकर दे देता था। जिस पर महिला पूरे परिवार को खाने में मिलाकर नींद की गोलियां खिला देती थी। जिस पर पूरा परिवार दोपहर तक सो जाता था। कई बार ऐसा हुआ तो उसे शक हुआ। जब पत्नी से कहा तब भी वह नहीं मानी।
गांव में कई बार लगी पंचायत
मुहम्मदाबाद। महिला और युवक का प्रेम इस कदर हावी था कि वह एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे।.परिवार के लोगों को जानकारी होने पर गांव में ही कई बार पंचायत लगी और दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माने, पति ने तो शादी करने के लिए भी कह दिया था। लेकिन आरोपी उतनी देर के लिए मान गया और कुछ दिन बाद फिर से वहीं हरकतें करने लगा। गांव में मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। पति ने बताया कि आरोपी ने गुरुवार को भी महिला से विवाद हो जाने पर उसे व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।


आरोपी ने फोन कर बुलाया और फिर गला दबाकर मार डाला
मुहम्मदाबाद। महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग लगे। बताया कि युवक ने पहले महिला को फोन कर बुलाया इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद घर लौट आया। मोहल्ले के लोगों की माने तो महिला पंचायत के बाद से युवक पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन अब युवक उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस पर उसे महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed