{"_id":"6692f60a447385b2630b1694","slug":"the-loader-hit-the-running-young-man-and-dragged-him-for-a-long-distance-orai-news-c-224-1-ka11004-117202-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लोडर ने दौड़ लगा रहे युवक को टक्कर मार काफी दूर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लोडर ने दौड़ लगा रहे युवक को टक्कर मार काफी दूर तक घसीटा
Sun, 14 Jul 2024 03:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। हाईवे पर सेना की तैयारी के लिए दौड़े लगा रहे युवक को लोडर ने टक्कर मार दी। इसके बाद युवक लोडर के पिछले हिस्से में फंस गया। कोई पकड़ न ले, इसलिए चालक ने उसे काफी दूर तक घसीटा, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस को आता देखकर चालक गाड़ी मौके से छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के सरसई गांव में हाईवे किनारे कुछ युवक दौड़ रहा रहे थे, तभी कुरारा की ओर से आ रहे लोडर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सरसई निवासी अवधेश उर्फ प्रह्लाद (22) को टक्कर मार दी। जिससे वह गाड़ी के पिछले हिस्से में फंस गया। उसके साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाया पर चालक ने लोडर नहीं रोका। युवकों ने लोडर का पीछा करते हुए इसकी सूचना कदौरा पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप लोडर को पकड़ लिया। इस दौरान युवक को लोडर चालक काफी दूर तक घिसटता हुआ लाया। पुलिस को देख चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से पिता शिवनारायण, मां विद्या देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।