फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The leopard was caught in four hours

चार घंटे में पकड़ा जा सका तेंदुआ

Wed, 30 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 30 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
The leopard was caught in four hours
ग्राम गिधौसा में घुसे तेंदुए को कानपुर से आई वन विभाग की टीम ने चार घंटे
विज्ञापन
की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजडे़ में बंद कर लिया। इस दौरान गांव और आस पास के इलाकों में अफरातफरी मची रही। हसील क्षेत्र के ग्राम गिधौसा में मंगलवार को एक तेंदुआ गांव में घुस आया था। ग्रामीणों ने इसे गांव से भगाने की कोशिश की गई तो वह हमलावर हो गया। इसने दो ग्रामीणों

रामकुमार व श्यामचरण वर्मा को घायल कर दिया।  तेंदुए से भयभीत ग्रामीणों ने उस पर पत्थर व लाठी डंडे फेंकना शुरू कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में तेंदुआ चच्चा कुशवाहा के मकान में घुस गया। इस पर ग्रामीणों ने उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान महेंद्र सिह गुर्जर ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव को

दी। उन्होंने उप वन अधिकारी भीमसेन,वन क्षेत्राधिकारी आरएस चौरसिया व तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा को मौके पर भेजा लेकिन जिले की वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में असमर्थ रही। इस पर डीएफओ भीमसेन ने कानपुर वन अधिकारियों को सूचना दी। इस पर कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. आर.के सिंह, आर.के त्रिपाठी, केसी त्रिपाठी, वन दरोगा जितेंद्र नाथ की टीम रात्रि

नो बजे गिधौसा पहुंची। यहां टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को नशे का इंजेक्शन देकर रात्रि लगभग एक बजे पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed