{"_id":"640b78244df8fd1a390b56b6","slug":"the-landlord-had-strangled-the-woman-to-death-orai-news-c-12-1-116714-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान मालिक ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान मालिक ने की थी महिला की गला दबाकर हत्या
Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
उरई। किरायेदार महिला का शव घर में मिलने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह घटना के बाद से ही घर से गायब था। वह नशे की हालत में महिला के कमरे में घुस गया था। इसका विरोध करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी।
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के धरऊ गांव निवासी अरमान उर्फ छोटू शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में वीर सिंह के मकान में किराये पर रह रहा था। यहां रहकर वह शादी समारोह में बर्तन धोने का काम करता था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में कोंच गया था। उसकी 28 वर्षीय पत्नी शहनाज उर्फ चुहिया दो वर्षीय पुत्री चाहत के साथ कमरे में थी। देर रात गला दबाकर उसकी हत्याकर दी गई थी। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया गया था। टीमों ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि घटना के बाद से ही वीर सिंह गायब है। इससे पुलिस की शक की सुई उसी पर जाकर रुक गई और उसे तलाश कर उठा लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि वह 9 मार्च को नशे की हालत में अरमान से मकान का किराया मांगने गया था। उसके कमरे का दरवाजा बंद नहीं था। इससे वह कमरे के अंदर बिना आवाज दिए चला गया। शहनाज ने इसका विरोध किया तो उसे यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी वीर सिंह को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।