{"_id":"63163ee77f3e4301b31b3a8d","slug":"the-laborer-fell-down-while-breaking-the-lens-died-in-the-debris-of-the-lens-orai-news-knp71657557","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर तोड़ते समय मजदूर नीचे गिरा, लेंटर के मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर तोड़ते समय मजदूर नीचे गिरा, लेंटर के मलबे में दबकर मौत
विज्ञापन
जालौन। स्कूल की छत का लिंटर तोड़ते समय मजदूर नीचे गिर गया। छत के मलबे के नीचे दबकर युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को स्कूल गेट पर रखकर सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शव हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी बृजेश (32) सोमवार की सुबह नगर के छत्रसाल इंटर कालेज में काम करने गया था। काम करते समय उसके साथ हादसा हो गया।
जिस जर्जर छत पर बैठा वह मलबा तोड़ रहा था, वही भरभरा कर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर स्कूल गेट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
शव को गेट पर रखकर औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने बताया कि बृजेश दो भाइयों में बड़ा था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक बेटा व एक बेटी है। पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
सूचना पर एसडीएम राजेश सिंह, कोतवाल शैलेंद्र सिंह, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा कर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।