फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The knot in the mother-in-law and son-in-law's fist could not be solved, the viscera is safe

Jalaun News: सास व दामाद की मौत की नहीं सुलझ सकी गुत्थी, विसरा सुरक्षित

Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The knot in the mother-in-law and son-in-law's fist could not be solved, the viscera is safe
फोटो - 07 मृतक प्रमोद व पूनम की फाइल फोटो।
उरई। दिल्ली से बाइक लेकर घर आ रहे दामाद व सास की मौत के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई कारण स्पष्ट न हो पाने के कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन

मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। दोनों के शव लुहरगांव से करीब एक किलोमीटर दूर नाले में पड़े मिले थे। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव निवासी प्रमोद साहू (38) दिल्ली में परिवार के साथ नौकरी करता था। वहीं, प्रमोद का संपर्क हरियाणा के मानेश्वर में रहने वाले अपने चचिया ससुर बबीना निवासी हरीशंकर से हो गया।
विज्ञापन

यहीं उसकी नजदीकिया हरीशंकर की पत्नी पूनम (45) से बढ़ीं जो रिश्ते में उसकी चचिया सास लगती थी। 27 मार्च को प्रमोद पूनम को साथ बाइक से लेकर घर आ रहा था। दो दिन तक पूनम घर नहीं लौटी तो 30 मार्च को मानेश्वर की इंडस्ट्री-7 चौकी में पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार शाम लुहरगांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के पास सूखे नाले में दोनों के शव पड़े मिले। शवों की हालत खराब होने के कारण माना जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की थी। घटनास्थल से दो सल्फास की आधी-आधी भरी शीशियां, पाउच, हरियाणा नंबर की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और पानी की बोतलें बरामद हुई थीं। जांच में यह भी सामने आया कि 27 मार्च को प्रमोद की अंतिम लोकेशन फिरोजाबाद के आसपास मिली थी।

पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू की थी लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की बात कही है। रिपोर्ट में मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे यह जानकारी नहीं हो सकी है कि उनकी मौत कैसे हुई है। दोनों का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।





पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जांच की जा रही है।


प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed