{"_id":"57af5b754f1c1b352dee45d6","slug":"the-issue-of-raising-the-shabby-streets-in-front-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के सामने उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के सामने उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित समिति की बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में सांसद भानुप्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें उरई-कोंच मार्ग से लेकर जिले की अन्य खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा छाया रहा। जिले में कई जगहों पर हुए घटिया सड़क निर्माण को लेकर भी माननीयों ने नाराजगी जताई। इसके बाद सांसद ने कमेटी बनाकर घटिया सड़क निर्माणों की
जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उरई-कोंच मार्ग को लेकर सदर विधायक ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में इसका प्रस्ताव पास हो जाएगा और बजट आते ही काम शुरू हो जाएगा। बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। खराब सड़कों का मुद्दा छाया रहा। माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा ने बंगरा-रेंढ़र, गिदवासा, सहाव मार्ग के घटिया
निर्माण को लेकर सवाल उठाया और रूरा-बंगरा मार्ग बनवाने की मांग की। इस पर सांसद भानुप्रताप वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमेटी बनाकर निर्माण कार्यों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिले की सबसे खराब उरई-कोंच मार्ग के निर्माण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। इस पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने बताया कि
विज्ञापन
उनकी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से बात हुई है। 15 दिन में इस सड़क का प्रस्ताव पास होकर बजट आ जाएगा और काम शुरू कर दिया जाएगा। जल निगम की ठप पड़ी पेयजल परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। एक्सईएन सुखलाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। बैठक के दौरान रामगंगा कमांड के जेई जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए।
इस पर उनका वेतन काटने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित न होने वाले लोक निर्माण विभाग के तीन एक्सईएन का भी वेतन काटा गया है। इस दौरान डीएम संदीप कौर के अलावा माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा, कालपी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।