फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The irrigation worker died from blows to the head with a stick; his wife has been arrested.

Jalaun News: सिर पर डंडे के वार से हुई थी सिंचाई कर्मी की माैत, पत्नी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The irrigation worker died from blows to the head with a stick; his wife has been arrested.
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के रनर वीरेंद्र गौतम (51) की सिर पर डंडे के वार से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी की पत्नी लता गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि शराब पीकर आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में लता गौतम ने बताया कि उसका पति वीरेंद्र आए दिन शराब पीकर घर आता था और उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करता था। इस कारण वह काफी परेशान थी। 25 दिसंबर की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में घर आए वीरेंद्र ने फिर से झगड़ा शुरू कर दिया और पीटने लगा।
विज्ञापन

इससे गुस्से में आई लता ने वीरेंद्र को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद लता ने पास में रखे एक डंडे को उठाया और सीधा वीरेंद्र के सिर पर वार कर दिया। इस प्रहार से वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता ने वारदात को छिपाने के प्रयास में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस जांच के दौरान लता पर संदेह गहराया और उसे हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed