फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The investigation of the station's power failure started

स्टेशन की बिजली गुल होने की शुरू हुई जांच

Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The investigation of the station's power failure started
दो अप्रैल को छपी खबर का पीडीएफ - फोटो : ORAI
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर बिजली गुल होने पर जेनरेटर न चलने को लेकर मंडलीय रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बिजली विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीडी निरंजन से जवाब तलब किया है। इस पर पीडी निरंजन स्टेशन मास्टर के आफिस पहुंचे और उनसे पूछा कि बिजली कब गई थी और कितनी देर बाद आई थी। सेक्शन इंजीनियर ने जेनरेटर आपरेटर से भी स्पष्टीकरण मांगा है। इस घटना को लेकर रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि उरई यार्ड के दोहरीकरण के बाद व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई है। न तो अभी कोच इंडीकेटर हो रहे है और न ही बिजली जाने पर समय से जनरेटर चलते हैं। इसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में होती है। इसे लेकर कई बार हो हल्ला हो चुका है। बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस के आने पर बिजली गुल होने पर जनरेटर नहीं चला था। इस पर यात्रियों ने हो हल्ला किया था। इसे अमर उजाला ने शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसकी गूंज मंडलीय अधिकारियों तक पहुंच गई थी। उन्होंने इसे लेकर रेलवे के बिजली विभाग के सेक्शन इंजीनियर पीडी निरंजन से जवाब तलब किया। पीडी निरंजन आज दिन पर जवाब तैयार करने में लगे रहे।
विज्ञापन

उधर, लगभग एक साल से बंद झांसी कानपुर पैसेंजर का संचालन शुरू हो गया। दूसरे दिन शुक्रवार को कानपुर झांसी झांसी कानपुर पैसेंजर की दोनों तरफ से संचालन हुआ। जिनमें 51 टिकट पर 69 यात्रियों ने झांसी कानपुर के लिए यात्रा की। कर्मचारियों ने बताया कि दूसरे दिन 3420 रुपये के टिकटों की बिक्री हुई। दूसरी ओर आरपीएफ ने ट्रेन यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ को लेकर यात्रा न करने के लिए जागरूक किया। आरपीएफ दरोगा रामऔतार ने टीम के साथ पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी व बरौनी ग्वालियर मेल में यात्रियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed