{"_id":"69dd479aa02af1ea180ed9db","slug":"the-injured-couple-lay-in-agony-on-the-road-and-the-ambulance-arrived-after-three-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-142900-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपती, तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपती, तीन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन
कोंच। क्षेत्र में स्वास्थ्य और आपात सेवाओं की सुस्ती एक बार फिर उजागर हुई है। सड़क हादसे में घायल दंपती घंटों तक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन एंबुलेंस तीन घंटे बाद पहुंची।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी निवासी दर्शन (45) पत्नी पुष्पा (40) के साथ रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सलैया के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से भाग गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय एंबुलेंस का इंतजार करने को कहा। इस दौरान घायल दंपती दर्द से कराहते हुए सड़क पर पड़े रहे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बार-बार सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस करीब तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद दोनों को सीएचसी कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दर्शन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके पैर में फ्रैक्चर और कमर में गंभीर चोट है।
पुष्पा के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
मौके पर पहुंची पुलिस भी बनी मूकदर्शक
यूपी-112 पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद घायलों को अस्पताल न पहुंचाए जाने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पुलिस ने जिम्मेदारी से किनारा किया।
मामले की जांच कराई जाएगी। अगर लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी।
- परमेश्वर प्रसाद, सीओ, कोंच