फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The information about the shooting turned out to be false, the accused arrested

Jalaun News: गोली लगने की सूचना निकली झूठी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The information about the shooting turned out to be false, the accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी। विरोधियों को फंसाने की साजिश कर अधेड़ ने पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसको गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर निवासी रामस्वरूप ने शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना दी कि जब वह नमामि गंगे योजना के तहत बन रही टंकी के रखे सामान की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही चार लोगों ने उसे गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां पूछताछ में पता चला कि घायल रामस्वरूप अहिरवार वर्ष 2019 में गांव हुए हत्याकांड का आरोपी है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले ही जमानत पर वह बाहर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद उसने हत्याकांड के वादी निर्भय सिंह व अन्य लोगों से समझौते के लिए धमकाना शुरू किया था और खर्च हुए पचास हजार रुपये की मांग की थी। न देने पर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी भी दी थी। शनिवार की रात उसने डायल 112 को सूचना दी थी कि वादी समेत चार लोगों उस पर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने गोली न लगने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने निर्भय सिंह की तहरीर पर घायल रामस्वरूप उसके साथी कामता व सरसौखी निवासी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article