{"_id":"64778ff8aa20336c110f2649","slug":"the-house-caught-fire-due-to-the-lamp-of-the-temple-the-household-got-burnt-orai-news-c-12-1-262426-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: मंदिर के दीपक से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख, दमकन की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: मंदिर के दीपक से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख, दमकन की दो गाड़ियों ने पाया काबू
Wed, 31 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:50 PM IST
सार
खपाल ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को एक लाख, 10 हजार रुपये की हानि पहुंची है। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी जाएगी।
विज्ञापन
घर में आग लगी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक घर में बने मंदिर के दीपक से लगी आग से घर में रखा अनाज, भूसा एवं गृहस्थी जलकर गई है। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत आग बुझाई।
विज्ञापन
डकोर ब्लॉक के गुढ़ा खुर्द गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ओमप्रकाश धोबी के घर में रखे मंदिर में जल रहा दीपक नीचे रखे कपड़ों पर गिर गया। इससे कपड़ों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग से छह क्विंटल गेहूं और आठ क्विंटल भूसा एवं गृहस्थी का सामान जल गया। घर में बंधी गाय, भैंस, पड़िया और तीन बकरियों को खोलकर किसी तरह बचाया। प्रधान प्रतिनिधि अंकित ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लेखपाल अमित सिंह राजावत ने निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन किया गया है। पीड़ित परिवार को एक लाख, 10 हजार रुपये की हानि पहुंची है। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी जाएगी।