{"_id":"677ad767b9d25ac60a0bf039","slug":"the-homeowner-was-attacked-with-a-sharp-weapon-when-he-tried-to-stop-him-orai-news-c-224-1-ori1005-124218-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टोकने पर किया गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टोकने पर किया गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला
Mon, 06 Jan 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
जालौन। रात में घर के बाहर खड़े व्यक्ति को टोकने पर उसने गृहस्वामी पर हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी जितेंद्र कुमार बाथम ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके ताऊ की तबीयत खराब थी। उन्हें दिखाने के लिए वह ग्वालियर गया था। देर रात करीब ढाई बजे वह ग्वालियर से वापस आकर जब अपने घर पहुंचा तो एक व्यक्ति मुख्य दरवाजा खोलकर वहां खड़ा था। जब उन्होंने उसे टोका तो वह भागने लगा।
कुछ दूरी तक पीछा करने पर अचानक से उसने रूककर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। रात के समय उसके दरवाजे पर खड़े लोगों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा के साथ ही हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।