{"_id":"698786ee79e9ca23b20d515f","slug":"the-headman-got-the-interlocking-done-inside-the-house-with-government-money-orai-news-c-224-1-ori1005-140170-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रधान ने सरकारी धन से घर के भीतर करा ली इंटरलाॅकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रधान ने सरकारी धन से घर के भीतर करा ली इंटरलाॅकिंग
विज्ञापन
फोटो - 01 ग्राम प्रधान के घर के सामने पड़ी इंटरलॉकिंग। संवाद
रामपुरा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरा चिरैया की ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि प्रधान ने अपने घर में सरकारी धन से इंटरलाॅकिंग करा ली। आरोप है कि प्रधान ने और भी कई मदों में धनराशि को खर्च किया है।
गोरा चिरैया गांव निवासी राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मनरेगा योजना के तहत सार्वजनिक कार्य दर्शाकर प्रधान ने अपने निजी आवास के अंदर निर्माण कार्य करा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रधान सीमा देवी ने अपने घर के भीतर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया। इसकी अनुमानित लागत करीब 3,84,000 रुपये है। आरोप है कि यह कार्य निजी परिसर में कराया गया है और बाद में बाउंड्री बनाकर इसे सुरक्षित कर लिया गया। राहुल कुमार के अनुसार यह कार्य वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि पूर्व में की गई शिकायतों की जांच औपचारिकता निभाकर बंद कर दी गई और शिकायतकर्ता की मौजूदगी के बिना ही मामले का निस्तारण कर दिया गया। तत्कालीन बीडीओ पर भी खानापूर्ति कर मामले को समाप्त करने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधान सीमा देवी ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। कई बार इस मामले की शासन की ओर से जांच भी कराई जा चुकी हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।