फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The groom went missing after the wife refused to give him a Pulsar bike

Jalaun News: पल्सर बाइक देने के लिए हामी नहीं भरी तो दूल्हा हो गया लापता

Wed, 27 Nov 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The groom went missing after the wife refused to give him a Pulsar bike
माधौगढ़। दहेज में डीलक्स की जगह पल्सर देने की हामी न भरने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बरात न आने से परिजनों में खलबली मच गई। दूल्हे के पिता का कहना है कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है। लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी राजवीर कठेरिया की पुत्री पूजा की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के ईकों गांव निवासी माता प्रसाद कठेरिया के पुत्र विकास से तय हुई थी। बरात 25 नवंबर सोमवार को शालिनी गेस्ट हाउस में आनी थी। लेकिन रात तक बरात न आने पर लड़की के पिता राजवीर ने लड़के के पिता माता प्रसाद से बरात न आने को लेकर जानकारी की। तब माता प्रसाद ने बताया कि दूल्हा विकास लापता हो गया हैं। दूल्हे के लापता होने की बात सुनकर लड़की पक्ष में खलबली मच गई।
विज्ञापन


बरात न आने से नाराज पिता राजवीर कठेरिया बेटी पूजा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि जब लड़के के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है। उसने कुठौंद थाने में इसकी तहरीर भी दी है। राजवीर कठेरिया ने बताया कि बीएड कर रही पुत्री की शादी दो साल पहले दिल्ली में कोचिंग कर रहे विकास से तय कर दी थी। ढाई लाख रुपये व डीलक्स बाइक तय थी। शादी के पहले दूल्हे ने पल्सर बाइक की मांग की। बताया कि बरात के समय दूल्हा गायब होना नीयत में खोट लग रही हैं। कोतवाल पप्पू सिंह यादव का कहना हैं कि शादी में खर्च धनराशि का पैसा देने के लिए लड़के के पिता ने दस दिन का समय मांगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed