फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The government will not resort to lies : Rahul

सरकार बनाने को नहीं लेंगे झूठ का सहारा : राहुल

Mon, 19 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 19 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The government will not resort to lies : Rahul
मुहम्मदाबाद में हजरत सरकने पीर शाह बाबा पर चादर चढ़ाते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुंदेलखंड के किसानों का दर्द जानने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने आज भी मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। सोमवार को राहुल के दिन की शुरुआत सर्किट हाउस से हुई। यहां से अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पद्मशाह बाबा की मजार पर जाकर चादर चढ़ाई। इसके बाद उनका काफिला बजरिया होते हुए निकला। रोडशो के दौरान
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल वैन से ही लोगों को संबोधित भी किया।  उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और इसके नेता नरेंद्र मोदी झूठे हैं। वे किसानों और युवाओं से झूठ बोलते हैं। चाहे वह किसानों को सुविधाएं देने की बात हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की। सभी में नरेंद्र मोदी ने केवल छल ही किया। कहा कि हम झूठ नहीं बोलते। प्रदेश में हमारी सरकार बने या न बने पर हम झूठ का सहारा नहीं लेंगे। रोड शो
विज्ञापन


में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित राहुल ने कहा कि आप सब चिलचिलाती धूप में मेरे लिए यहां आए हैं, इसके लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार की कारगुजारियों से बुंदेलखंड का किसान बदहाल है। इसके बाद उनका काफिला माहिल तालाब की ओर चल पड़ा। गांधी पार्क में उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसी नेता राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण मिश्रा और सत्यपाल शर्मा ने माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क में उनका स्वागत किया। यहां से वे मौनी मंदिर गए, वहां स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौनी बाबा मंदिर में माता संकठा के सामने माथा टेका। इसके बाद गल्ला मंडी गेट पर भी गए। यहां युवाओं से बदलाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार चाहिए, लेकिन मोदी सरकार ढाई साल में केवल दो लाख युवाओं को ही रोजगार उपलब्ध करा सकी।

महज 15 लोगों की सरकार
डकोर की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार केवल 15 लोगों की सरकार है। इसमें मंत्री और उद्योगपति शामिल हैं। कहा कि किसान यदि मेरी जनसभा से खाट ले जाता है तो उसे चोर कहा जाता है, लेकिन जब विजय माल्या हजारों करोड़ लेकर भाग जाता है तो भाजपा वाले उसे डिफाल्टर कहते हैं। कटाक्ष किया कि अब भाजपा की फेयर एंड लवली स्कीम चल रही है, जिसमें उद्योगपति केवल दस्तखत बनाता है और उसका काला धन सफेद कर दिया जाता है। मोदी ने अपने करीबी उद्योगपतियों को खुली छूट दे रखी है।

पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी का बढ़ाया कद
राहुल गांधी इस बार स्थानीय नेताओं को खास तवज्जो दे रहे हैं। पूर्व विधायक एवं स्थानीय कांग्रेसी नेता विनोद चतुर्वेदी रोडशो में उनकी वैन में रहे। श्याम सुंदर चौधरी भी उनकी वैन में दोनों दिन साथ रहे। डकोर में जब विनोद चतुर्वेदी मोबाइल वैन से उतर गए तो राहुल ने दोबारा अपने वैन में बुला लिया और उन्हें लेकर हमीरपुर रवाना हो गए। स्थानीय लोगों में इस बात की खासी चर्चा रही।

चाचा भतीजे भी हुए साथ
आमतौर पर एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर चौधरी और उनके भतीजे विजय चौधरी राहुल गांधी के दौरे के दौरान साथ दिखे। इसे लेकर भी में काफी चर्चा रही। गौरतलब है कि उरई विधानसभा सीट से दोनों लोग टिकट की जुगत लगा रहे हैं। ऐसे में एक साथ आना इनके बीच समझौते का संकेत माना जा रहा है।

सरकने पीर शाह बाबा की दरगाह पर चढ़ाई चादर
उरई में रोडशो के बाद राहुल गांधी दोपहर लगभग ढाई बजे उरई-राठ मार्ग होते हुए मुहम्मदाबाद पहुंचे। यहां हजरत फरीद उद्दीन गंजे रवां उर्फ सरकने पीर शाह बाबा अलैह की दरगाह पर पहुंचे। इस दौरान समाजसेवी उम्मेद अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य ऐनुल आब्दीन ने राहुल को बताया कि इस मजार पर उनके पिता स्व. राजीव गांधी ने भी चादर चढ़ाई थी। यह सुनकर राहुल की आंखें नम हो


गईं। वे सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मजार पर पहुंच गए। दरगाह के खादिम बाबा मुबारक हुसैन ने रस्म के साथ मजार शरीफ पर राहुल गांधी की स्वयं पेशी करवाई। इसके बाद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहां राष्ट्रीय एकता सद्भावना मिशन के जिलाध्यक्ष भागीरथ वर्मा, कृष्ण स्वरूप त्रिपाठी, सुंदरलाल, हैदर बेग, याकूब अली, अब्बू खां, तौसीफ खां, शशिकांत, सना उल्ला खां, विजीत तिवारी, तारिक अली, सालिम खां, झल्लू शाह, रहूफ खां, संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल की यात्रा गांव कुसमिलिया होती हुई डकोर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed