{"_id":"64a471c887d1c8b8a7052cd6","slug":"the-girl-who-came-to-visit-with-her-brothers-and-sisters-drowned-in-betwa-orai-news-c-224-1-ori1001-146-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भाई-बहनों के साथ दर्शन के लिए आई युवती बेतवा में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भाई-बहनों के साथ दर्शन के लिए आई युवती बेतवा में डूबी
Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कोटरा (जालौन)। रिश्तेदारों व भाई-बहन के साथ दर्शन के लिए आई युवती नहाते समय बेतवा नदी में डूब गई। दोनों ने उसे डूबता देख शोर मचाना शुरु किया, लेकिन उसे नहीं बचा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई पर देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी पर उसके परिजन भी आ गए हैं।
झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी वीर सिंह साहू की बड़ी पुत्री निशा कुमारी (18) अपनी बहनों रोशनी (16), अंजलि (14) व भाई लकी (10) के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट स्थित जागेश्वर धाम में दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के पहले निशा घाट पर नहाने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव से गहरे पानी में चली गई। भाई-बहनों ने उसे डूबता देख चिल्लाना शुरू किया। जिस पर भीड़ लग गई। कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरे पर उसका कहीं पता नहीं चल सका।
सूचना पर एसडीएम अंगद सिंह, कोतवाल महेश कुमार मय टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई पर उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पर निशा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। देर शाम तक निशा के न मिलने से परिजन व भाई-बहन रो रोकर बेहाल रहे। एसडीएम अंगद सिंह का कहना है कि युवती की तलाश चल रही है।