फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The girl, determined to marry her lover, sat on the road.

Jalaun News: प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती सड़क पर बैठ गई

Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The girl, determined to marry her lover, sat on the road.
उरई। कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर रविवार शाम एक प्रेमी युगल के बीच चलती बाइक पर ही शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवती सड़क पर ही बैठ गई और जान देने की धमकी देने लगी। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से प्रेमी युगल रविवार की देर शाम खाना खाकर लौट रहा था। इसी दौरान शादी को लेकर दोनों में बहस हो गई। युवक ने बाइक रोककर युवती को बीच रास्ते में छोड़ दिया। इस पर युवती ने उसका रास्ता रोक लिया और सड़क पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को शांत कराया और थाने ले गई। पूछताछ के बाद किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि युवक की बिजली विभाग में जेई के पद पर नौकरी लग गई है। इसी के बाद से वह शादी से टालमटोल कर रहा था। दोनों के बीच पहले भी समझौता हो चुका है। अगर किसी की ओर से शिकायत मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed