फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Jalaun News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 30 Nov 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
उरई। किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

जिससे वह अचेत हो गई। दूसरे कमरे में मौजूद बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे उतारकर मेडिकल कालेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी संतोष कुमार की 17 वर्षीय पुत्री काजल ने बुधवार की सुबह फंदा लगा लिया। जिससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे मेडिकल कालेज लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह इंटर तक पढ़ाई कर चुकी थी।
विज्ञापन

पिता संतोष मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को बड़ी बहन मौनी दूसरे कमरे में काम कर रही थी, तभी उसने फंदा बनाकर जान दे दी। मौनी ने बताया कि कुछ माह पहले एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। जिस पर परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि उक्त युवक का मामा उनके परिजनों से मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed