{"_id":"62191c8a0354c73d7052deec","slug":"the-girl-and-her-brother-were-beaten-up-at-the-handpump-orai-news-knp682595284","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर युवती व उसके भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप पर युवती व उसके भाई को पीटा
विज्ञापन
जालौन। गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में एक युवक ने युवती व उसके भाई को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार गांव निवासी सत्यनारायण की बेटी शिल्पी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर के पास सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
गांव के ही रवि कुमार ने नल पर आकर उसके बर्तन हटा दिए और पानी भरने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
चीखपुकार सुनकर भाई बचाने आया तो रवि ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।