Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The four-kilometer-long Aata-Akodhi road will be built at a cost of Rs 1.10 crore.

Jalaun News: 1.10 करोड़ से बनेगा चार किलोमीटर लंबा आटा-अकोढ़ी मार्ग

Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The four-kilometer-long Aata-Akodhi road will be built at a cost of Rs 1.10 crore.
फोटो-05 आटा-अकोढ़ी मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : Archive
आटा। दो से तीन साल से बदहाल पड़े आटा-अकोढ़ी मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से आटा बिजली घर से अकोढ़ी गांव के बाहर तक करीब चार किलोमीटर सड़क 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा अकोढ़ी गांव की आबादी वाले हिस्से में करीब 300 मीटर सीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे आसपास के 12 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आटा बिजली घर से संदी मोड़ होते हुए अकोढ़ी गांव तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से बदहाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, चार किलोमीटर सड़क पर करीब चार हजार गड्ढे हैं। इनमें कई दो फीट तक गहरे हो चुके हैं। बारिश में पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने 17 जुलाई, 29 सितंबर और 27 अक्तूबर के अंक में खबर प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था। 27 अक्तूबर को ''''अल्टीमेटम कागजों तक सीमित, सड़कें गड्ढों में गुम शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद शासन ने निर्माण के लिए 1.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी।

आबादी में तीन बड़े गड्ढे बने मुसीबत

अकोढ़ी गांव की आबादी के बीच सड़क पर तीन बड़े गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित होता है। यहां जलभराव की समस्या को देखते हुए करीब 300 मीटर हिस्से में सीसी सड़क बनाई जाएगी। इससे आबादी वाले क्षेत्र में सड़क मजबूत होगी और बारिश के दौरान लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

इस मार्ग से अकोढ़ी, तगारेपुर, पांडेयपुर, बारा, गढ़ा, कुसमरा, इमिलिया, अमीसा, परासन और कहटा समेत आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले चार किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में पूरी हो जाती थी, लेकिन सड़क खराब होने से अब आधा घंटा लग जाता है।

अकोढ़ी निवासी योगेश पांडेय और हरिमोहन झां, तगारेपुर के शिवम पाल, अमीसा के रविंद्र पाल, इमिलिया के अवधेश सिंह और परासन के मनीष तिवारी का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बजट स्वीकृत होने से अब मार्ग बनने की उम्मीद जगी है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ समय और ईंधन की बचत होगी।


वर्जन

बजट को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को निकलने में परेशानी न हो। - महेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

फोटो-05 आटा-अकोढ़ी मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-05 आटा-अकोढ़ी मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed