फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The fog continues to cause disruption, with several trains arriving hours late.

Jalaun News: कोहरे का असर जारी, कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं

Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The fog continues to cause disruption, with several trains arriving hours late.
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर कोहरे का असर रविवार को भी जारी रहा। इससे कई ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं। इस वजह से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) तीन घंटा 20 मिनट देरी से आई। इसके अलावा गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) निर्धारित समय से 7 घंटा 30 मिनट, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) एक घंटा 12 मिनट देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12107) एक घंटा देरी से आई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) एक घंटा 10 मिनट, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167) एक घंटा 10 मिनट देरी से आई। कोहरे से ट्रेनों के देरी से आने की वजह से यात्रियों को सर्दी में परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे से निपटने के लिए सभी ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed