{"_id":"67d0847b5172b5f0510c4416","slug":"the-farmer-who-went-to-the-field-died-due-to-deteriorating-condition-orai-news-c-224-1-ori1005-126814-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत पर गए किसान की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत पर गए किसान की हालत बिगड़ने से मौत
Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
उरई। खेत गए किसान की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिससे वह अचेत होकर खेत में ही गिर गए। परिजन जानकारी होने पर मेडिकल कालेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के नादई गांव निवासी किसान धर्मेंद्र उर्फ बारे (42) खेती किसानी करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने खेत में लगी मटर की फसल देखने गए थे। तभी तबीयत खराब होने पर अचेत होकर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बेहोश देख परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत से पत्नी सरोजनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।