फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The farmer was beaten to death by bulls

किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला

Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The farmer was beaten to death by bulls
उरई। खेत देखने गए अधेड़ किसान को सांड़ को हांकने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सांड ने अधेड़ को पहले उठाकर पटका फिर अपनी नुकीली सींग से उस पर हमला बोल दिया। इससे अधेड़ लहूलुहान हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। परिजन उसे लेक र झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के वोहदपुरा निवासी शिवशंकर पुत्र छेदालाल (45) सोमवार की रात करीब 8 बजे खेत देखने गए थे। जब वह खेत पर पहुंचे तभी एक सांड़ उनके खेत में घुसा। उन्होंने सांड़ को जैसे ही हांकने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया। उसने शिवशंकर को खेत पर ही पटककर लहूलुहान कर दिया। शिवशंकर के दो बेटे व एक बेटी है। बेटी की शादी हो गई लेकिन बेटों की शादी बाकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा जानवर कभी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं तो कभी इंसान पर ही हमलावर हो जाते हैं। इनकी धरपकड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed