फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The farmer tried to give life by hanging

किसान ने फांसी लगा कर जान देने का किया प्रयास

Thu, 17 Jan 2019 11:55 PM IST
अल्पना शर्मा अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: अल्पना शर्मा Updated Thu, 17 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
The farmer tried to give life by hanging
खेत पर चरी हुई फसल के बीच बैठा बाबूशाह। - फोटो : amar ujala

ब्लाक के मुहम्मदाबाद निवासी किसान बाबूशाह ने बटाई पर जमीन लेकर चार बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। बाबू के मुताबिक जमीन से होने वाला गेहूं परिवार के खाने और बचा हुआ बेचने के काम आता। लेकिन बुधवार को उसकी तबियत कुछ ठीक नहीं थी। इस कारण वह खेतों की रखवाली करने के बजाए घर चला गया था और गुरुवार की सुबह लौटा तो देखा कि पूरा खेत अन्ना मवेशी चर गए हैं। उसके होश उड़ गए और उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह हाथ में साफी लेकर पेड़ पर फंदा लगाने के लिए चढ़ गया

विज्ञापन





और गले में फंदा डाल लिया लेकिन तभी खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो दौड़कर उसे बचाकर परिजनों को सूचना दी। किसानों का कहना है कि काफी समय से अन्ना से क्षेत्र के किसान प्रभावित हैं। पड़ोस में गांव के ही किसान भोले ने अपनी दो बीघा जमीन पर गेहूं बो रखा था। बाबू की तरह उसकी फसल को भी अन्ना मवेशियों ने मैदान में तब्दील कर दिया। भोले का कहना है कि जैसे-तैसे कर्ज लेकर फसल बोई थी, अब बच्चों को क्या खिलाएगा। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इतने दिनों की रातों की रखवाली भी व्यर्थ चली गई।  
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने की नारेबाजी
अन्ना मवेशियों से परेशान गांव के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि क्षेत्र के मुहाना में बन रही गोशाला अभी तक पूरी नहीं हुई है। जिस कारण मवेशी खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हैरत की बात तो ये है कि कोई अधिकारी किसानों का हाल तक जानने नहीं आ रहा है। बता दें कि मुहाना की गोशाला बीते तीन चार माह से तैयार हो रही है। जिसकी अनुमानित लागत करीब 25 से 30 लाख रुपये है और उसमें 300 मवेशियों की क्षमता है, लेकिन ठेकेदारों की हीलाहवाली के चलते 10 जनवरी बीतने के बाद भी गोशाला निर्माण कार्य तेज नहीं हो सका है। इससे भी किसानों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed