{"_id":"67e05ad611a8238b530aa585","slug":"the-family-was-busy-dancing-to-the-dj-music-the-child-fell-into-the-well-orai-news-c-224-1-ori1005-127216-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीजे में डांस करने में मस्त रहे परिजन, कुएं में गिरा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीजे में डांस करने में मस्त रहे परिजन, कुएं में गिरा मासूम
Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जतिन की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : स्रोत: परिजन
उरई। बुआ के बेटे के जन्मदिन में परिजनों के साथ शनिवार शाम आया मासूम जतिन खेलते खेलते कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने जब कुएं में टॉर्च लगाकर देखा तो उसका शव पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। घर से कुएं की दूरी पचास मीटर है। बच्चों ने बताया कि वह शाम को वहीं खेल रहा था।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी नागेंद्र उर्फ आकाश प्रजापति मध्य प्रदेश के दतिया में वन विभाग में वाहन चालक हैं। वह अपने पत्नी भारती देवी व पांच वर्षीय मासूम जतिन सिंह व बेटी श्रेया के साथ शनिवार को गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव निवासी उसकी बहन पूजा के बेटे का जन्मदिन था। इस पर आकाश पत्नी व बच्चों के साथ पड़कुला गांव आए थे।
शाम को जतिन घर के पास ही बच्चों के साथ खेल रहा था। जबकि, अन्य लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। शाम हुई तो डीजे की धुन में सभी लोग मस्त हो गए। इस दौरान खेलते हुए जतिन कुएं में कब गिर गया, किसी को पता नहीं चला। रात में जब जतिन परिजनों को नहीं दिखा तो आकाश ने पत्नी से उसके बारे में पूछताछ की। इस पर सभी डीजे बंदकर उसकी खोजबीन में लग गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पूरे गांव में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और टॉर्च लगाकर देखा तो जतिन कुएं में पड़ा था। सूचना पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर उसे सीएचसी जालौन ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि कुआं वर्षो से सूखा पड़ा है। डीजे की आवाज व रात होने की वजह से बच्चे की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।