फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The faces of the students lit up after receiving the tablet.

Jalaun News: टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे चमके

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The faces of the students lit up after receiving the tablet.
उरई। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में टैबलेट और स्मार्ट फोन की जरूरत तो हर किसी को पड़ती है, फिर चाहे वो ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर नौकरी के लिए कहीं आवेदन करना हो। आज भी कई ऐसे युवा हैं, जो टैबलेट और स्मार्ट फोन जैसी आधुनिक सुविधाओं से वंचित हैं। इस कारण ऑनलाइन शिक्षा या फिर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर यूपी सरकार ने फ्री टैबलेट स्मार्ट फोन योजना शुरु की है। यह बात उन्होंने अयोध्या प्रसाद प्राइवेट आईटीआई कॉलेज अकोढ़ी दुबे में स्वामी विवेकानंद टेबलेट स्मार्टफोन वितरण समारोह में कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज 146 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित की गई। यह सराहनीय कार्य है। कहा कि आईटीआई से निकला हुआ विद्यार्थी कभी भी बेरोजगार नहीं हो सकता। उपप्रबंधक प्रियंक शर्मा ने अतिथियों का स्मृतिचिह्न देकर आभार प्रकट किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिमन्यु सिंह गुर्जर,नन्हे गुर्जर, अवध शर्मा बब्बा, लल्लूराम विश्वकर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, सोनू अवस्थी, गोपाल द्विवेदी, नीरज, शिवम दूरबार, अजय शर्मा, विक्रांत वर्मा, मुकेश,राजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed