फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The examination will be held in two shifts at 26 centers in the district on February 11.

Jalaun News: 11 फरवरी को जिले के 26 सेंटरों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The examination will be held in two shifts at 26 centers in the district on February 11.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 10,944 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 26 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के पांच दिन शेष होने से केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।

शासन 11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी पद की भर्ती के लिए परीक्षा कराने जा रहा है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 3:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में 26 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


-------
ये बनाए गए केंद्र
अटल बिहारी इंटर कॉलेज, ब्रिलियंट एकेडमी इंटर कॉलेज, माउंट लिट्र जी, न्यू एरा स्कूल, पैट्रियॉट इंटर कॉलेज, जीजीआईसी शहर, जीआईसी चमरौली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीनत इंटर कॉलेज, सेंट ज्यूड्स कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज, जगन्नाथ शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मैचलेश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, डीएसएन पीजी कॉलेज ए और बी ब्लॉक, कुंवर महेश सिंह जगरूप सिंह महाविद्यालय, चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज, सनडीसन पब्लिक इंटर कॉलेज, आरकेडी इंटर कॉलेज, महर्षिदयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, बेनहर इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपीनाथपुरम को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आठ सेक्टर और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी

समीक्षा अधिकारी परीक्षा की निगरानी के लिए आठ सेक्टर और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस ओम प्रकाश सिंह ने बताया एक सेक्टर के साथ दो से तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed