Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   38 trains changed platforms at Jhansi station, two cancelled

Jalaun News: झांसी स्टेशन पर 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले, दो निरस्त

Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
38 trains changed platforms at Jhansi station, two cancelled
उरई। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैलास्टलेस ट्रैक को आरसीसी ट्रैक में बदलने का काम 20 नवंबर से शुरू होगा। 29 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल दिए गए हैं। वहीं, दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते मुंबई, पुणे, गोरखपुर, लखनऊ, इंदौर और बनारस रूट की ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं। इनमें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, काशी महाकाल एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गरीब रथ, पनवेल एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस 40 फेरों में प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय दो पर आएगी। गोरखपुर-मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस भी 40 फेरों में प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस 17 फेरों में प्लेटफार्म नंबर चार पर, जबकि कानपुर-झांसी मेमू 40 फेरों में प्लेटफार्म नंबर तीन पर आएगी। लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय सात पर आएगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन, चार और पांच पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माण कार्य के चलते प्रतापगढ़-मुंबई उद्योगनगरी एक्सप्रेस, सीतापुर-मुंबई एक्सप्रेस, छपरा-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस और पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर, हरपालपुर, ओहन और जबलपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इसी तरह ग्वालियर-बरौनी छपरा मेल को झांसी-उरई-कानपुर के बजाय भिंड और इटावा के रास्ते संचालित किया जाएगा। कानपुर-वलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस भी प्रयागराज, मानिकपुर के रास्ते जाएगी।

हैदराबाद-गोरखपुर और गोरखपुर-हैदराबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (22075/22076) को 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। वहीं, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) को 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।



रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफार्म और संचालन मार्ग जांचना होगा। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन यथावत होगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed