{"_id":"5fe6348b8ebc3e3f7e5d3bd8","slug":"the-elderly-can-take-help-of-the-police-while-sitting-at-home-sp-orai-news-knp6021445134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे बुजुर्ग ले सकते पुलिस की मदद ः एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे बुजुर्ग ले सकते पुलिस की मदद ः एसपी
विज्ञापन
उरई। जिले में बुजुर्गों को सुरक्षा संबंधी मदद के लिए अब थानों व चौकियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन की ओर से सवेरा योजना के तहत बुजुर्गों को घर बैठे फोन से हीं सुरक्षा संबंधी मदद मिल सकेगी। इसके लिए बुजुर्गों को सवेरा योजना में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
एसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना सवेरा बुजुर्गों की मदद करेगी। योजना के तहत जिले का कोई भी बुजुर्ग यूपी 112 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद यदि किसी को सुरक्षा संबंधी मदद की जरूरत होगी तो 112 की पीआरबी व संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी। योजना में अब तक जिले में 5149 बुजुर्ग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जनपद व थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है। अब तक जिले में एक साल में 3361 वरिष्ठ नागरिंकों ने 112 पर कॉल करके मदद प्राप्त की है।
जिले का कोई भी बुजुर्ग 112 पर सीधे काल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक पंजीकरण के बाद स्थानीय थाने व चौकी से बीट के पुलिस कर्मी बुजुर्ग के घर जाकर उनकी जानकारी कर पंजीकरण करते हैं। इस दौरान बुजुर्ग जो भी संबंधित जानकारी देता है। उसे दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
इस योजना में पंजीकृत अकेले रहने वाले बुजुर्ग किसी परिजन या आसपास के लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर व आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं। बुजुर्गों का शीघ्र मदद पहुंचाया ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।