{"_id":"69e670f53b629c3b6f042519","slug":"the-elder-brother-was-shot-dead-with-a-pistol-and-the-father-and-younger-brother-beat-the-middle-brother-to-death-orai-news-c-224-1-ori1005-143237-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या, पिता व छोटे ने मझले भाई को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या, पिता व छोटे ने मझले भाई को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
रामपुरा। फसल बंटवारे के विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वहां मौजूद पिता व छोटे भाई ने पीट-पीटकर मझले की हत्या कर दी। बीच बचाव के लिए पहुंचे अन्य लोग भी दहशत में खड़े रहे लेकिन किसी की भी रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी (70) के तीन बेटे थे। सभी अलग अलग स्थानों पर रहकर खेती किसानी का काम देखते थे। बड़ा बेटा कैलाश (43) मिर्जापुर गांव में रहता था। दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू (33) रामपुरा में रहता था। सबसे छोटा बेटा गुड्डू (26) अंगदेला मडैइयन में रहता है। दो दिन से फसल बंटवारे को लेकर सभी के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू बंटवारे से संतुष्ट न होने पर विरोध कर रहा था। सोमवार की शाम को खेत में गेहूं की कतराई होनी थी। सभी खेत पर पहुंचे। वहां जितेंद्र भी आ गया और दोनों भाइयों से विवाद करने लगा। बड़े बेटे कैलाश ने इसका विरोध किया तो जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तमंचे से गोली मार दी। इससे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जब छोटे भाई व पिता ने यह नजारा देखा तो वह अपना आपा खो बैठे और लाठी-डंडों से पीटकर जितेंद्र की हत्या कर दी। सीओ अंबुज यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि दो भाइयों की मौत हुई है। जांच की जा रही है।