फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The DM arranged for the education of the children of a disabled couple.

Jalaun News: डीएम ने दिव्यांग दंपती के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की

Fri, 19 Sep 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The DM arranged for the education of the children of a disabled couple.
उरई। उमरारखेरा निवासी दिव्यांग दंपती की गुहार सुनकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय खुद उनके घर पहुंचे और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए, सरकार आपके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान दृष्टिबाधित अरुण (36) और उनकी पत्नी गोल्डी (35) ने बताया कि वे दोनों देख नहीं सकते, वृद्ध माता-पिता भी उनके सहारे हैं और घर में कोई आय का साधन नहीं है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ठप है और स्कूल की फीस भी नहीं दे पा रहे। जिलाधिकारी ने तुरंत बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों की पढ़ाई आरटीई के तहत कराई जाए। शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को परिवार को नियमित अनाज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम स्वयं पीडि़त परिवार के घर पहुंचे और कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही नगर पालिका उरई के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवार को रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें और अच्छे से जिंदगी जी सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed