फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead body of the young man was lying in the well. Police only completed the quorum.

Jalaun News: कुएं में पड़ा रहा युवक का शव पुलिस ने सिर्फ पूरा किया कोरम

Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 07 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was lying in the well. Police only completed the quorum.
कदौरा। जिस कुएं में पुलिस तीन दिनों तक लापता युवक की तलाश करती रही। उसी कुएं में आखिर पांच दिन बाद शव उतराता मिला। शव मिलते ही परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए आधे घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सीओ के समझाने के बाद परिजन व ग्रामीण माने, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोप था कि पुलिस अगर तीन मई को दी गई तहरीर के बाद सक्रियता दिखाती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बबीना निवासी रामसनेही का पुत्र महेंद्र (20) एक मई को घर से रात लगभग 12 बजे एक फोन आने पर परिजनों से कुछ देर में आने की बात कह कर निकला था। जब वह रात भर घर नही आया तो सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन खोजते हुए पड़ोस में ही बने एक साठिया कुएं के पास पहुंचे तो वहां महेंद्र के कपड़े व चप्पलें पड़ी थीं। परिजनों व ग्रामीणों को आशंका हुई थी कि युवक कुएं में तो नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों ने 2 मई को थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिर 3 मई को पुलिस को एक और तहरीर दी, जिसमे उन्होंने पड़ोस के ही कुछ लोगो पर युवक को गायब करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस तीन दिनों तक कुएं पर जाल व कांटा डाल कर युवक की तलाश करती रही। लेकिन कुछ नही मिला। रविवार शाम मृतक के परिजन फिर कुएं के पास गए और जब झांक कर देखा तो शव उतराता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व दमकल के जवानों ने शव बाहर निकाला। शव बुरी तरह से फूल गया था और मृतक की जीभ और आंखें बाहर निकली हुई थीं। शरीर में जले के निशान होने पर परिजनों को हत्या की आशंका हुई तो आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर तीन मई को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस सक्रिय हो जाती तो शायद महेंद्र की जान बच सकती थी। सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी ने बताया कि शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed