{"_id":"6344725bf3493f2fbc4a7b7f","slug":"the-dead-body-of-a-farmer-who-went-to-attend-trayodashi-was-found-lying-in-suspicious-circumstances-orai-news-knp722591350","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रयोदशी में शामिल होने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रयोदशी में शामिल होने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला
विज्ञापन
उरई। तेरहवीं में जाने की बात बोलकर निकले लापता किसान का शव रविवार को संदिग्ध हालात में राठ रोड ओवर ब्रिज के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के उमरार खेड़ा निवासी अनिल द्विवेदी (50) शनिवार को घर से बड़ागांव में तेरहवीं में शामिल होने की बात बोलकर निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार को उनका राहगीरों ने ओवर ब्रिज के पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
मृतक के भाई सुनील दत्त के अनुसार अनिल की शादी नहीं हुई थी। भाई ने शव पर चोटों के निशान देखकर अनिल की हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह के अनुसार प्रथमदृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।