फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dead bodies of a mother and her innocent daughter were found in the house under suspicious circumstances

Jalaun News: संदिग्ध हालात में घर में मिला मां और मासूम बेटी का शव

Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies of a mother and her innocent daughter were found in the house under suspicious circumstances
उरई। महिला व उसकी पांच वर्षीय मासूम बेटी के शव संदिग्ध हालात में घर में अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीओ का कहना है कि हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी रंजीत की पत्नी प्रियंका (30) व पांच वर्षीय बेटी राशिका उर्फ प्रिंसी के शव गुरुवार सुबह घर में अलग-अलग स्थान पर पड़े मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। सास कुसुमा ने बताया कि सुबह दस बजे उन्होंने बहू को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर वह ऊपर वाले कमरे में पहुंची, तो दरवाजा खुला हुआ था।
विज्ञापन

अंदर गईं तो देखा कि बहू प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था। जबकि सामने वाले कमरे में मासूम प्रिंसी का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर उसने पति राजकुमार और पड़ोसियों को बताकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं सीओ अर्चना सिंह व फोरेंसिक टीम ने घर के कमरों की तलाशी ली और साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर कदौरा क्षेत्र के मंगरायां गांव निवासी पिता तुलसी राम, मां सुमन भी आ गए। प्रियंका के पिता तुलसीराम ने दामाद रंजीत पर पुत्री व नातिन को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी की शादी 14 अप्रैल 2017 को रंजीत के साथ की थी। रंजीत मजदूरी करने के साथ-साथ झांसी से एलएलबी भी कर रहा है। गुरुवार सुबह चार बजे वह झांसी के लिए निकल गया है।
पिता ने बताया कि शादी के एक वर्ष बाद ही रंजीत ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, तब मुकदमा दर्ज कराया था। तीन वर्ष तक चले मुकदमे के बाद समझौता हो गया था। इस पर उसने बेटी को ससुराल भेज दिया था। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले ही बेटी को लेकर ससुराल आई थी प्रियंका
पिता तुलसीराम ने आरोप लगाते हुए बताया शादी होने के बाद से ही रंजीत व उसके ससुरालीजन प्रियंका को दहेज व अन्य चीजों के लिए परेशान करने लगे थे। इस पर उसने कई बार समझाने की कोशिश की, पर कोई हल नहीं निकला। इस पर उसने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तीन वर्ष तक मामला चलता रहा। इसके बाद समझौता होने पर उसने बेटी को ससुराल भेज दिया था। मंगलवार को ही प्रियंका व प्रिंसी उसके यहां से उरई आए थे। दो दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि ससुरालियों ने दोनों की जहर खिलाकर हत्या कर दी है।


कहीं जहर खिलाकर तो नहीं भाग गया रंजीत
रंजीत की मां कुसुमा की मानें तो रंजीत गुरुवार सुबह चार बजे घर से झांसी जाने की बात कहकर निकल गया था। सुबह जब उन्होंने बहू को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। तब वह कमरे में गईं तो बहू व पौत्री को मृत पड़े देखा। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं रात में रंजीत व प्रियंका का विवाद हुआ हो और दोनों को जहर खिलाकर रंजीत सुबह भाग गया हो। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो समझौता होने के बाद भी रंजीत खुशी नहीं था। परिजनों ने बताया कि वह सास-ससुर से अलग दूसरी मंंजिल पर पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed