फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The crossing opened after five days, people breathed a sigh of relief

Jalaun News: पांच दिन बाद खुली क्रॉसिंग, लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 22 Nov 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The crossing opened after five days, people breathed a sigh of relief
आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड पर स्थित आटा रेलवे फाटक गुरुवार की शाम छह बजकर आठ मिनट पर खोल दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की। फाटक रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए 17 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे 21 नवंबर के लिए बंद कर दिया गया था, जिसके चलते पांच दिनों तक आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फाटक बंद रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। खासतौर पर स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह एक बड़ा संकट साबित हुआ। बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए पैदल वाहनों तक जाना पड़ा। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जिससे ईंधन और समय बर्बाद हुआ। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। फाटक बंद रहने से आटा बस स्टैंड पर पांच दिन तक सन्नाटा रहने से दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा। गुरुवार की शाम छह बजकर आठ मिनट पर फाटक फाटक खोला गया, लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी पर दस मिनट पहले ही खड़े हो गए सैकड़ों वाहनः लोगों को जैसे ही फाटक खुलने की जानकारी हुई तो दस मिनट पहले ही फाटक के पास बड़ी संख्या लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed