फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cremation ground and the road were swampy, forcing the elderly man's last rites to be performed near the canal bridge

Jalaun News: श्मशान घाट व रास्ते में दलदल, नहर पुल के पास करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Thu, 06 Nov 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The cremation ground and the road were swampy, forcing the elderly man's last rites to be performed near the canal bridge
कोंच। ग्राम छानी में श्मशान घाट के रास्ते में दलदल होने से ग्रामीणों को मजदूरी में गांव के बाहर नहर पुल के किनारे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करना पड़ा। गांव में श्मशान घाट बना हुआ है लेकिन उसके रास्ते में पिछले पांच माह से दलदल मचा हुआ है। पिछले दिनों भी एक परिवार के लोगों को भी इसी कारण सड़क के किनारे युवक का अंतिम संस्कार करना पड़ा था, जिससे बाद ग्रामीणों से रास्ते को ठीक कराने के लिए अधिकारियों को शिकायतें की थी लेकिन उसका कोई असर अधिकारियों व कर्मचारियों पर नहीं हुआ।
विज्ञापन




कोंच ब्लॉक क्षेत्र में श्मशान घाट व उनके रास्तों के बुरा हाल है। जिससे आए दिन कोंच ब्लॉक सुर्खियों में रहता है। फिर भी जिम्मेदार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है। लापरवाही की हद तो तब हो जाती है जब शिकायतों के बाद भी इन गंभीर समस्याओं पर संज्ञान नहीं लिया जाए। लोगों का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर जिम्मेदार व्यवस्थाओं को सुधारने में लग जाते हैं।
विज्ञापन





वर्जन



मामले की जानकारी नहीं है, गांव के सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही वहां की व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।



प्रशांत यादव, बीडीओ, कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed