फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cost of a private hand pump is 45 thousand and that of a government hand pump is 60 thousand

Jalaun News: प्राइवेट हैंडपंप में 45 हजार तो सरकारी में 60 हजार का खर्च

Fri, 17 Jan 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 17 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The cost of a private hand pump is 45 thousand and that of a government hand pump is 60 thousand
शहर के रमेड़ी मोहल्ला में खराब पड़ा हैंडपंप।  - फोटो : संवाद
हमीरपुर। जनपद के सातों ब्लॉकों में कुल 20,685 हैंडपंप स्थापित हैं। मौजूदा समय में 20,524 हैंडपंप चालू हालत में होने का दावा है।
विज्ञापन

गतवर्ष पंचायती राज ने 255 हैंडपंपों का रिबोर कराया, इनमें करीब 1.53 करोड़ के बजट खर्च किया गया। एक सरकारी हैंडपंप के रिबोर में ग्राम पंचायतें व नगर निकाय 55-60 हजार रुपये खर्च करती हैं। जबकि यही हैंडपंप प्राइवेट तौर से कराने पर 40-45 हजार रुपये का खर्च आता है।
जनपद के सातों ब्लॉकों की 330 ग्राम पंचायतों में गतवर्ष 255 हैंडपंपों का रिबोर कराया गया था। इनमें पंचायती राज विभाग का करीब 1.53 करोड़ का बजट खर्च होने का अनुमान है। प्रत्येक हैंडपंप के रिबोर में ग्राम पंचायतें व नगर निकाय टाइड फंड का बजट खर्च करती हैं।
विज्ञापन

200 फीट गहरे प्रत्येक रिबोर में करीब 55-60 हजार रुपये खर्च होते हैं और अगर सबमर्सिबल डलवाते हैं तो यही खर्च बढ़कर 70 हजार रुपये पहुंच जाता है। जबकि यही हैंडपंप प्राइवेट तौर से कराने पर 40-45 हजार रुपये खर्च होते हैं और सबमर्सिबल डलवाने पर 55 हजार रुपये खर्च आता है। देखा जाए तो 255 हैंडपंपों के रिबोर में करीब 38 लाख से अधिक का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

230 फीट गहरे हैंडपंप में 55 हजार आया खर्च : शहर के मेरापुर निवासी रामकरन बताते हैं कि अभी हाल ही में अपने घर पर 230 फीट में हैंडपंप लगवाया है। सबमर्सिबल सहित कुल 55 हजार रुपये खर्च आया है। सारा सामान घाटमपुर से खरीद कर लाए हैं।

60 रुपये फीट लेते खुदाई : हैंडपंप लगाने वाले मिस्त्री सबल ने बताया कि 60 रुपये फीट की दर से चार्ज पड़ता है। पाइप, ग्रेविल सहित करीब 45 हजार में बोर कंपलीट करके दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed