{"_id":"61d341a27cbd31298303bb83","slug":"the-condition-of-the-farmer-who-returned-from-the-field-deteriorated-died-orai-news-knp673353396","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर रखवाली कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर रखवाली कर रहे किसान की मौत
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करके लौटे किसान की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताई है।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम बागी निवासी नारायण कुशवाहा (50) अपने तीन बीघा खेत में गेहूं व सब्जी की फसल बोई थी। फसल को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए वह खेतों पर ही रुकता था। रविवार शाम नारायण कुशवाहा जब खेत से लौटा तो अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारायण कुशवाहा के तीन पुत्र सत्यम, शिवम व सुंदर हैं, जो पिता के साथ मजदूरी करते हैं।
सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सीएचसी आने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।
दो माह बाद थी बेटी की शादी
नारायण कुशवाहा की पत्नी बड़ी बहू ने बताया कि पुत्री पूनम का विवाह दो माह के बाद करना था। तारीख भी तय कर ली गई थी। विवाह की तैयारी भी चल रही थी। परिजनों को अब पुत्री की शादी की चिंता सता रही है